{"_id":"580270f24f1c1bf62d290405","slug":"700-eye-patients-were-tested","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 नेत्ररोगियों का हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 नेत्ररोगियों का हुआ परीक्षण
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
700 नेत्ररोगियों का हुआ परीक्षण
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक डॉ. एमपी मेहरे के 116वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगे निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में करीब 700 नेत्ररोगियों का परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को चश्मे व कान की मशीनें भी बांटी गई।
राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान देहरादून व निशक्त जन सेवा संस्थान के सहयोग से सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम मासूम अली सरवर ने किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और फेको मशीन समेत अन्य मशीनें व उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत नेत्ररोगियों के आपरेशन करने के भी निर्देश दिए। समाजसेवी पदमा चंद्रा ने अस्पताल के ओटी क पुर्ननिर्माण कराने की बात कही। इस दौरान लगे नेत्र परीक्षण शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा शाम तक करीब 700 नेत्ररोगियों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व दवाएं दी गई। राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान देहरादून की ओर से शिविर में करीब 500 लोगों को चश्मे व 80 लोगों को कान की मशीनें बांटी गई। निशक्त जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमृतलाल ने बताया कि श्रवण बाधित लोगों के लिए कान की मशीन उपलब्ध कराने को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। डॉ. एनके बालियान व अमोद सिंह चौहान ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर देवेश बंसल, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. एसके मित्रा, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता, अनूप अवस्थी, दिनेश कुमार सक्सेना, वीएन मिश्रा, संतोष त्रिवेदी, महेंद्र पाल, हरिशंकर, चंद्रभूषण श्रीवास्तव, संतोष त्रिवेदी, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।