{"_id":"12e091a52776048322e9820bf115a686","slug":"7-47-crore-divided-into-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 28354 किसानों में बंटे 7.47 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 28354 किसानों में बंटे 7.47 करोड़ रुपये
पीलीभीत।
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान के लिए शासन से मिली 7.47 करोड़ की सहायता धनराशि 28354 किसानों में वितरित कर दी गई है। 15 करोड़ की धनराशि और आने पर शेष सहायता वितरित किया जाएगा।
बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान के सर्वे के बाद जिले में कुल 28406 हेक्टेअर क्षेत्रफल पर फसल प्रभावित माना गया था। इसमें 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। इस नुकसान के लिए प्रशासन को लगभग 22 करोड़ रुपये सहायता वितरण के लिए मिलना है। इसमें 7 करोड़ 47 लाख 2 हजार 418 रुपये प्राप्त हो चुके हैं और करीब 15 करोड़ की डिमांड और भेजी जा चुकी है।
प्रशासन के अनुसार जिले के तीनों तहसीलों में क्रमश: सदर में 10,28,754 रुपये, बीसलपुर 4,69,80,000 रुपये और पूरनपुर तहसील को 2,66,93,664 रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। तीनों तहसीलों के 28354 किसानों को यह धनराशि गुरुवार तक बांट दी गई।
विज्ञापन
इसमें सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव व तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी, बीसलपुर में एसडीएम एपी श्रीवास्तव तहसीलदार नन्हेंलाल और पूरनपुर में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने गांव में चौपाल लगाकर चेकों का वितरण कराया। डीएम ओएन सिंह ने बताया कि प्राप्त धनराशि किसानों में वितरित करा दी गई है। शासन से जितना धन और मिलेगा उसे भी वितरित कराया जाएगा।