{"_id":"677c297018b4d18d4709571b","slug":"677-waqf-properties-in-puranpur-tehsil-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128550-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूरनपुर तहसील में 677 वक्फ की प्रापर्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूरनपुर तहसील में 677 वक्फ की प्रापर्टी
Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। वक्फ की संपत्तियों के सत्यापन के प्रयास तेज किए गए हैं। इसके लिए राजस्व विभाग के अफसर और कर्मचारियों की टीमें सत्यापन कार्य में जुटी हैं।
भारत सरकार के वामसी पोर्टल पर पूरनपुर तहसील में 677 वक्फ की प्रापर्टी हैं। इसमें कलीनगर तहसील की भी प्रापर्टी शामिल है। पोर्टल पर दिख रही वक्फ की प्रापर्टी के सत्यापन के आदेश के बाद एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के कर्मचारी दो दिन से जुटे हुए हैं। सत्यापन में मौके पर पहुंचकर कितनी वक्फ की संपत्ति का नामांतरण हुआ, कितनी संपत्तियों का नामांतरण होना है आदि की जानकारी लेकर सत्यापन लेना है। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट तैयार कर रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी।