{"_id":"5b1ebcf74f1c1b254d8b5dc3","slug":"61528741111-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में एक ही सॉफ्टवेयर से होगी रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में एक ही सॉफ्टवेयर से होगी रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
India post
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर के सभी डाकघर जल्द ही पूरी तरह हाईटेक सुविधाओं से लैस हो जाएंगे। डाकघरों में अब सीएसआई (कोर सिस्टम इंट्रीगे्रशन) सॉफटवेयर पर मंगलवार से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री सहित अन्य कामकाज हो सकेेंगे। सॉफ्टवेयर के माध्यम से डाकघरों से संबंधित कार्यों को इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर आसानी से देखा जा सकेगा। सीएसआई सॉफ्टवेयर को अपलोड किए जाने की वजह से डाकघरों में शनिवार से कार्य ठप चल रहा है।
जिले भर में 14 डाकघर और उप डाकघर के अलावा बिलसंडा, बीसलपुर, पूरनपुर, न्यूरिया, मझोला, बरखेड़ा सहित 68 शाखा डाकघर हैं। अभी तक सभी डाकघरों में सीबीएस (कोर बैंकिंग सर्विस) की सुविधा थी। इसमें बचत जमा, निकासी का कार्य ऑनलाइन होता था। नेट कनेक्टीविटी जाने से लेनदेन ठप हो जाता था। ऐसी ही तमाम समस्याओं से निजात मिल सकें इसको लेकर अब सभी डाकघरों को सीएसआई (कोर सिस्टम सर्विस) से जोड़ा गया है। बताया गया है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट होने की वजह से सभी डाकघरों में शनिवार से लेनदेन, रजिस्ट्री आदि कार्य बंद पड़े हैं। पोस्ट आफिस पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। पोस्टमास्टर नरेश कुमार ने बताया कि जिले भर के पोस्ट आफिसों में मंगलवार से कोर सिस्टम इंटीग्रेशन सॉफ्टवेयर पर कार्य होंगे। पूरनपुर में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी आज इसका शुभारंभ करेंगे। पोस्टमास्टर ने यह भी बताया कि अभी तक रजिस्ट्री सहित कुछ डाक के वितरण पर डाक पाने वाले से हस्ताक्षर कराए जाते थे। उनका डाटा ऑनलाइन फीड किया जाता था। अब डाकियों को एक मशीन दी जाएगी। डाक रिसीव कराने पर उक्त मोबाइल रूपी मशीन डाक रिसीव करने वाले के अंगूठे का थम लेना होगा। शाखा डाकघरों से आने वाले डाटा को ऑन लाइन करने का सिस्टम समाप्त होगा। डाटा स्वयं ही ऑन लाइन होगा। रजिस्ट्री करने वाले सहित अन्य कार्यों को इंडिया पोस्ट की बेवसाइट पर देखा जा सकेगा।