फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

खेकड़ा में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 05 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में बोर्ड की बैठक ली। इसमें छोटे बडे़ नालों की सफाई, चिकित्सालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने, वाहनों की मरम्मत, सड़कों के निर्माण, आवारा सांड़ एवं बंदरों को पकड़वाने सहित ढाई करोड़ के पांच प्रस्ताव पारित हुए।
सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष संगीता धामा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने संचालन में नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई। इसमें सबसे पहले गत बैठक का अनुमोदन किया । इसके बाद सभासदों ने प्रस्ताव रखे। इसमें नगर के छोटे बड़े सभी नालों की सफाई कराने, नगर में चिकित्सालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने, नगर पालिका के वाहनों की मरम्मत कराने, सड़कों पर घूम रहे आवारा हिंसक हो चुके सांड़, बंदरों को पकड़वाने, जिन वार्डों मे पाइप लाइन नहीं ह,ै वहां पर पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछवाने, वार्डों में गलियों में इंटरलाकिंग लगवाने, नालियों की मरम्मत कराने सहित ढाई करोड़ के पांच प्रस्ताव पारित किए। साथ ही सभासदों ने विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा ने सफाई कर्मियों को नगर के सभी वार्डों में साफ सफाई कर खेकड़ा को साफ स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। इसमें चेयरमैन के प्रतिनिधि अंकुर धामा, नीरज शर्मा, अमित डागर, अनुज धामा, सभासद प्रत्यक्ष गुप्ता, राकेश धामा, सुधीर धामा, संदीप धामा, राजीव गोयल, नरेंद्र कुमार, साबिर अंसारी, संदीप कुमार, शिक्षा देवी, रहीसा बेगम, बबीता देवी, सुशीला देवी, तारा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed