{"_id":"5accb8974f1c1b523e8b458e","slug":"61523366039-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों की लिमिट में फंसी आवासों की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों की लिमिट में फंसी आवासों की किस्त
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 10 Apr 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने अभियान चलाकर जनधन खाते खोले। इन खातों में धनराशि जमा करने की लिमिट 50 हजार रखी ताकि अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिल सके। अब प्रधानमंत्री आवास के चयनित लाभार्थियों को दूसरी किस्त मिलने में यह खाते रोड़ा बन गए है। जनधन खाते की लिमिट 50 हजार रुपये है जबकि प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त 70 हजार रुपये है। इसके चलते दूसरी किस्त बैंक लिमिट के झमेले में फंसकर रह गई है। बेस लाइन सर्वे के हिसाब से जिले की सभी सात ब्लॉक में 10983 लाभार्थी ऐसे है जिनका प्रधानमंत्री आवास के लिए चयन हुआ। इन लाभार्थियों को पहली व दूसरी किस्त भी मिल चुकी हैं, जिससे उन्होंने अपनी आवासों की नींव भरवा ली। कई लाभार्थियों की दूसरी किस्त उनके जनधन खाते में इसलिए जमा नहीं हो पाई कि यह किस्त 70 हजार रुपये है जबकि जनधन खाते में मात्र 50 हजार रुपये ही जमा किए जा सकते है। पिछले दिनों बीसलपुर, पूरनपुर, अमरिया, माधोटांडा, मरौरी, बिलसंडा ब्लॉक के करीब तीन दर्जन से अधिक लाभार्थियों के खाते में आवास की दूसरी किस्त नहीं ट्रांसफर करने का मामला संज्ञान में आया था। कई लाभार्थियों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी की थी। इसके बाद सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित कर उनके खाते साधारण में परिवर्तित कराने के निर्देश जारी किए गए। जिससे लाभार्थियों की दूसरी किस्त खाते में ट्रांसफर हो सकें।
लोन में समायोजित हो गई आवास व शौचालय की किस्तें
अमरिया, बीसलपुर और बरखेड़ा ब्लॉक में कुछ मामले बड़े चौकाने वाले आए हैं। आवास व शौचालयों की किस्त लोन में समायोजित हो गई। इसके चलते बीडीओ को लखनऊ तक भागदौड़ करनी पड़ी। प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के चयनित कई लाभार्थियों ने बैंक लोन ले रखा है। हर महीने उनके खाते से किस्त कटती है। पिछले दिनों लाभार्थियों के खाते में आवास व शौचालय की किस्तें भेजी गई थी। इस दौरान बैंक द्वारा लोन की धनराशि खाते से डेबिट कर ली गई।
सभी ब्लॉक के बीडीओ को लाभार्थियों की केवाईसी (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड) देकर खाते को जनधन से सामान्य में परिवर्तित कराने के निर्देश दिए गए थे। लगभग सभी लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त पहुंच गई है। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
- सुशील कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी