फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली विभाग से संविदा कर्मियों से अभद्रता

बिजली विभाग से संविदा कर्मियों से अभद्रता

Tue, 27 Mar 2018 10:03 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग से संविदा कर्मियों से अभद्रता
बिजली के तार डालने गए कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन

-कर्मियों ने ग्रामीणों पर अभद्रता करने और लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर।
गैरतपुर जप्ती गांव में बिजली की तार डालने गए संविदा कर्मचारियों से ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीण अपनी जगह के ऊपर से बिजली की लाइन डालने का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों और विद्युत कर्मियों में काफी नोकझोंक हो गई। ग्रामीण उग्र हुए तो बिजली कर्मियों को वहां से भागकर खुद को बचाना पड़ा। जेई हरिशंकर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक अन्य मामले में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने पर कार्रवाई की गई।

बिजली विभाग के अवर अभियंता हरिशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को गैरतपुर जप्ती गांव में एक टीम बिजली की तार डालने के लिए भेजी थी। इसमें संविदा लाइनमैन ओमपाल, श्यामाचरन, दिलेराम भी थे। आरोप है कि संविदा कर्मियों से गांव के कुछ लोगों ने भिड़ना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर अभद्रता करने लगे। बाद में आरोपियों ने अपनी जगह के ऊपर से खींची गई बिजली की लाइन का क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने भागकर खुद को बचाया। कोतवाल योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामप्रसाद, महेश, रामेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, असम हाइवे पर सिरसा चौराहा के पास रविवार सुबह ट्राली को टक्कर मारने के बाद ट्रक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया था। इसमें विद्युत पोल के परखच्चे उड़ गए थे। इस मामले में भी जेई ने ट्रक के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed