फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   किसानों ने किया गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन

किसानों ने किया गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन
13 पीबीटीपी 11
विज्ञापन

किसानों ने किया गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन
- क्रय केंद्र को निगोही से हटाकर बीसलपुर मिल से जोड़ने पर नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। नगीपुर अखौला गन्ना क्रय केंद्र को निगोही मिल से हटाकर बीसलपुर मिल से जोड़ने को लेकर गांव अखौली के किसानों ने सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
गांव अखौली के कुछ किसान सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में जमा हुए और गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गन्ना विभाग ने नगीपुर अखौला गन्ना क्रय केंद्र को डालमिया शुगर मिल निगोही से हटाकर बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल से जोड़ दिया है, जबकि क्षेत्र के लोग इस केंद्र को निगोही मिल से ही जुड़ाए रहना चाहते थे। प्रदर्शन करने वाले किसान नगीपुर अखौला क्रय केंद्र को बीसलपुर चीनी मिल से हटवाकर पुन: निगोही चीनी मिल से जुड़वाने की मांग कर रहे थे। किसानों ने इस संबंध में एक ज्ञापन समिति सचिव जितेंद्र कुमार को भी दिया। सचिव ने किसानों को बताया कि यह निणर्य चूंकि प्रदेश के गन्ना आयुक्त का है, इसलिए वह इस संबंध में कुछ भी नहीं कर सकते हैं। किसानों ने ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी कि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग समिति परिसर में गन्ना विभाग के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। आधा घंटे बाद किसान अपने गांव को चले गए। किसानों का नेतृत्व किसान मजदूर संगठन के पूर्व तहसील अध्यक्ष गुल्लू पहलवान ने किया। प्रदर्शन करने वालों में शक्ति लाल, प्रेमसिंह, ओमपाल, रामकुमार, शैलेंद्र तिवारी, रामपाल, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र, देवेश, ज्ञानेंद्र, सुरेंद्र पांडेय, अरविंद कुमार, रूपराम, रतनलाल, टाकनलाल और छत्रपाल समेत कई किसान शामिल थे।
विज्ञापन

---
13 पीबीटीपी 12
‘ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी’
प्रशिक्षण शिविर में सीएचसी अधीक्षक ने किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने सोमवार कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की सफलता के लिए ग्रामीण और जन प्रतिनिधियों का सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण समितियों के शुरू हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण जन प्रतिनिधियों के सहयोग के बगैर स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं सफल नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को बखूबी समझना पड़ेगा। शिविर में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ओपी माथुर, सीडीपीओ जीवंती जोशी और प्रशिक्षक सरफराज अहमद आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इन वक्ताओं ने प्रशिक्षार्थियों को ग्रामीण स्वच्छता एवं पोषण समितियों को सही ढंग से संचालित करने के तरीके बताए। वक्ताओं ने कुछ प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब भी दिए। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ठाकुरदास ने और संचालन ओपी माथुर ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधानों और सदस्यों को प्रशिक्षण से संबंधित साहित्य भी बांटा गया। अधीक्षक ने बताया कि शिविर का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed