फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धूं-धूं कर जल उठी कार, मासूम झुलसा

धूं-धूं कर जल उठी कार, मासूम झुलसा

Tue, 17 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
धूं-धूं कर जल उठी कार, मासूम झुलसा
पीलीभीत।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनी बल्लभनगर में सड़क किनारे खड़ी ईको कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार में बैठा पांच वर्षीय बालक झुलस गया। कॉलोनीवासियों की मदद से मासूम को बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी मची रही। आग लगने की वजह सामने नहीं आ सकी है। हालांकि कार के पास एक सिलेंडर मिला है, ऐसे में फौरी तौर पर माना जा रहा है कि गैस भरते समय आगे लगी होगी।

सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी दिलीप यादव जिला उपभोक्ता फोरम में कर्मचारी है। मंगलवार देर शाम उनकी कार मकान के बाहर सड़क पर खड़ी थी। उनका पांच वर्षीय पुत्र अवी कार में मौजूद था। इस बीच अचानक कार में आग लग गई। इसमें मासूम झुलस गया। शोर-शराबा सुनकर परिवार वाले व आसपास के लोग जमा हो गए। उनकी मदद से बच्चे को बाहर निकाला और निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम, यूपी 100 पुलिस और दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल आग पर काबू किया जा सका। एसएचओ ने बताया कि बच्चे का इलाज गैस चौराहा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कराने की बात पिता ने बताई है। सबसे पहले बच्चे को बेहतर इलाज दिलाने का प्रयास होगा। हादसा कैसे हुआ, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। कुछ लोग सिलेंडर से गैस भरते वक्त हादसा होने की बात बता रहे है, गली में एक सिलेंडर भी मिला है। इसको पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed