{"_id":"59c80a724f1c1b8c3d8b45cb","slug":"61506282098-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम के अफसरों की शिकायत करेंगे लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम के अफसरों की शिकायत करेंगे लखनऊ
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
भाजपा की बैठक में विद्युत निगम के स्टाफ कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसमें मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री से स्थानीय विद्युत निगम के अफसरों की शिकायत करने का निर्णय लिया। इसमें स्थानीय निकाय के चुनाव पर भी चर्चा की।
रविवार को राम मंदिर में भाजपा की मासिक बैठक हुई। इसका शुभारंभ भाजपा के जिला प्रभारी महेश कुमार अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में प्रभारी ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना, किसान कर्ज माफी आदि गिनवाई। साथ ही नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा खेकड़ा को तहसील स्तरीय नगर होते हुए भी रात्रि एवं दिन में व्यापक बिजली कटौती कराई जा रही है। मात्र दस बारह घंटे ही बिजली दी जा रही है। जबकि बीस घंटे के आदेश है। और लोगों के गलत बिल भेजे जा रहे हैं। साथ ही चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है।
इसमें निर्णय लिया स्थानीय बिजली अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से की जाएगी। बैठक में निकाय के चुनाव में भी प्रत्याशियों को उतारने पर चर्चा की। इसमें महेंद्र पाल गुप्ता, सुशीला सिंघल, चेतन चंदेला, मयंक सिंघल, मोहन बेदी, अशोक श्रीवास्तव, जुगमंदर दास जैन, अवधेश पंडित, अरिहंत जैन, देवेंद्र सिरोही, अश्वनी प्रभाकर, राकेश धामा, राजपाल धामा, संजीव शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, शिवा, पीतम सिंह आदि रहे।