{"_id":"68bb39f72387498d900f9e2d","slug":"6-lakhs-were-cheated-on-the-pretext-of-sending-to-saudi-arabia-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-143339-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर छह लाख ठगे, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर छह लाख ठगे, रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। वर्क वीजा पर सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी मोहम्मद सलमान से छह लाख तीन हजार रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में विदेश भेजने को लेकर टालमटोल की जाने लगी। रुपये वापस मांगने पर उसे मोबाइल पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर दिल्ली की गोल्डन इंटरप्राइजेज के संचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव और आसपास के कई युवकों के सऊदी अरब में होने पर उसने भी काम करने को वहां जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया। अगस्त 2024 को उसके मोबाइल पर एक युवक ने फोन कर अपने को सलमान मलिक होने और वर्क वीजा पर लोगों को सऊदी अरब भिजवाने की जानकारी दी।
कई बार मोबाइल पर बात होने के बाद सलमान मलिक अपने एक साथी के साथ 10 सितंबर 2024 को उसके घर आया। वर्क वीजा पर उसे सऊदी अरब भिजवाने के लिए सात लाख रुपये तय हुए। रजिस्ट्रेशन शुल्क आदि को लेकर ढाई लाख रुपये उसे नकद दिए गए। बाद में उसने फोन कर उसे दिल्ली बुलाया।
विज्ञापन
दिल्ली में एक कार्यालय दिखाते हुए उसे अपना बताया। कार्यालय के बोर्ड पर गोल्डन इंटरप्राइजेज लिखा था। इसके बाद कई चरणों में उससे कुल छह लाख तीन हजार रुपये और लिए गए। फिर भी विदेश नहीं भेजा गया। कहने पर कई बार टालमटोल की गई। रुपये वापस मांगने पर मोबाइल पर उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सेहरामऊ उत्तरी थाना इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जल्द ही जानकारी के लिए टीम दिल्ली भेजी जाएगी।