फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   58 thousand withdrawn by cheater

खाते से जालसाज ने निकाले 58 हजार रुपये, वापस पाने के लिए भटक रही युवती

Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
58 thousand withdrawn by cheater
पीलीभीत। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में युवती रूपवती का खाता है। खाते से जालसाज ने सात बार में 58 हजार निकल लिए। पीड़िता ने बैंक मैनेजर और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। मगर बैंक और पुलिस ने इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला थान सिंह निवासी रूपवती ने बताया कि उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से किसी जालसाज ने छह दिसंबर से 15 जनवरी के बीच सात बार में 58 हजार रुपये निकाल लिए। 28 जनवरी को जब वह रुपये निकालने गई, तो जालसाजी की जानकारी हुई। इस पर बैंक मैनेजर को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस कराने की मांग की, मगर मैनेजर ने सिर्फ इतना बताया कि किसी जनसुविधा केंद्र से पैसे निकाले गए हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 14 फरवरी को साइबर सेल में पता किया, तो वहां अभी थाने से तहरीर नहीं पहुंची। इस पर 1076 पर भी शिकायत की गई। पीड़िता ने बताया कि कई बार बैंक और थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई और तहरीर देकर कार्रवाई कराने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed