फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   56.74 million deficit budget passed at the AGM

एजीएम में पास हुआ 56.74 लाख घाटे का बजट

Wed, 28 Sep 2016 11:35 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (एजीएम) में आगामी पेराई सत्र में 56.74 लाख रुपये घाटे का बजट पास किया गया। चीनी मिल में डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। आगामी पेराई सत्र के लिए 155.05 करोड़ की संभावित आय और 155.61 करोड़ के संभावित व्यय का बजट पास किया गया। इस प्रकार इस बजट में 56.74 लाख का घाटा दर्शाया गया है। डीएम ने कहा कि गन्ना किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिल को घाटे से उबारने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के सुझावों पर भी गंभीरता से विचार कर उन पर अमल कराया जाएगा। संचालन गन्ना पर्यवेक्षक राजेंद्र मिश्र ने किया। 
विज्ञापन

बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास
हर वर्ष एजीएम बुलाने, चीनी मिल को घाटे से उबारने, नये पेराई सत्र में 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करने, 10 प्रतिशत रिकवरी लाने, 35 हजार बोरी चीनी का उत्पादन करने और मिल की 95 प्रतिशत क्षमता का उपयोग करने के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


ये सुझाव आए
किसानों को मुफ्त में प्रेसमड दिए जाने, मिल की फैक्स सुविधा से सभी किसानों को लाभांवित कराने, नये पेराई सत्र में शिफ्ट से गन्ने की तौल कराए जाने, बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छुड़वाने, किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान सही समय पर कराने, मिल की चहारदीवारी ऊंची कराने, घटतौली खत्म कराने, मिल के केनयार्ड को पक्का कराने, गन्ना मूल्य भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में भिजवाने, मिल परिसर में डिस्टलरी प्लांट लगवाने, मिल परिसर में हर वर्ष पौधरोपण कराने, केनयार्ड में शौचालय, पेशाबघर बनवाने, कूराजिन दवाई पर सभी किसानों को छूट दिलवाने, गन्ने के सीजन में सभी क्रय केंद्रों पर अर्ली वैरायटी का गन्ना रोज तुलवाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
डीसीओ राजेश्वर सिंह, जीएम नरेंद्र राय, चीफ इंजीनियर योगेश गुप्ता, कंप्यूटर कक्ष प्रभारी जेपी लखेरा, सीए राकेश खंडेलवाल, अंबरीश बिंद, एमआर थारू, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद हुसैन, सीसीओ सेवकराम सिंह, देशदीपक मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, सचिव जितेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, अरुणा शंकर शुक्ला, जगदीश तिवारी, रामबाबू पटेल, रामसनेही मिश्रा, मनमोहन सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, रावेंद्र शर्मा, रीतराम गंगवार, ज्ञानचंद्र मौर्य, सत्येंद्र गंगवार, विनोद शुक्ला, राजू शर्मा, रामचंद्र वर्मा आदि थे।

श्रद्धांजलि दी
बैठक में दो मिनट का मौन रखकर मिल के दिवंगत डेलीगेट खरगसेन और चतुरीलाल को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed