फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   55 mm. Rain brought relief from heat, waterlogging became a problem

Pilibhit News: 55 एमएम. बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव बना मुसीबत

Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
55 mm. Rain brought relief from heat, waterlogging became a problem
गांधी स्टेडियम के पीछे मोहल्ला नकासा की गली में भरा भरे गंदे पानी से गुजरता युवक संवाद - फोटो : टूंडला तहसील में एसडीएम रविंंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपतें धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदा​धिकारी
पीलीभीत। जिले में मौसम ने करवट ली है। बुधवार को शहर और देहात क्षेत्र में करीब 55 एमएम बरसात हुई। बारिश और हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम सुहाना हो गया। वहीं, जलभराव और बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। कई प्रमुख मार्गों के साथ ही मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी।
विज्ञापन

पिछले दस दिनों से जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बूंदाबांदी के बीच उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम हो गया। बारिश से शहर में जगह- जगह जलभराव हुआ। अशोक काॅलोनी के गेट और सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांधी स्टेडियम में भी जलभराव की समस्या हुई। मोहल्ला नखासा की गली में जलभराव से लोग पानी से होकर गुजरते दिखे। छतरी चौराहे पर भी जलभराव की स्थिति बनी। कई अन्य स्थानों पर भी जलभराव से लोग परेशान दिखे। वहीं, बस अड्डे के सामने सड़क पर कीचड़ की समस्या भी हुई। बीसलपुर, पूरनपुर, माधोटांडा और बरखेड़ा आदि इलाकों में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन



धान और गन्ने की फसल को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को जिले में 55 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बताया कि बारिश से धान और गन्ने की फसल को फायदा पहुंचा है। गन्ने की सिंचाई हो जाने से किसानों की मेहनत बची है। खेतों में कई दिनों तक नमी रहेगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 25.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

गांधी स्टेडियम के पीछे मोहल्ला नकासा की गली में भरा भरे गंदे पानी से गुजरता युवक संवाद

गांधी स्टेडियम के पीछे मोहल्ला नकासा की गली में भरा भरे गंदे पानी से गुजरता युवक संवाद- फोटो : टूंडला तहसील में एसडीएम रविंंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपतें धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारी

गांधी स्टेडियम के पीछे मोहल्ला नकासा की गली में भरा भरे गंदे पानी से गुजरता युवक संवाद

गांधी स्टेडियम के पीछे मोहल्ला नकासा की गली में भरा भरे गंदे पानी से गुजरता युवक संवाद- फोटो : टूंडला तहसील में एसडीएम रविंंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपतें धर्म रक्षा संघर्ष समिति के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed