फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   54 pregnant women underwent health check-up in the camp

Pilibhit News: शिविर में 54 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 25 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
54 pregnant women underwent health check-up in the camp
स्वास्थ्य ​शि​विर में परीक्षण करती महिला चिकित्सक। संवाद
बरखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 54 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें जांच कराने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। शिविर में 31 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया, जबकि 23 महिलाओं के रक्त की विशेष जांच की गई। डॉक्टरों की सलाह पर सभी महिलाओं को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। जांच कर रहीं डॉ. मनीषा चौरसिया ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर रेडियोलॉजिस्ट या सोनोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं को बाजार में निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए टोकन दिए गए। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी महिलाएं स्वस्थ पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed