फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   520 new patients found in TB search campaign

Pilibhit News: क्षय रोगी खोज अभियान में मिले 520 नए मरीज

Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
520 new patients found in TB search campaign
पीलीभीत क्षेत्र के एक गांव में जांच को पहुंची क्षय रोग टीम।फाइल फोटो - फोटो : reasi
पीलीभीत। जिले में चल रहे 100 दिवसीय विशेष क्षय रोगी अभियान में अब तक 520 नए मरीज मिले हैं। विभाग की ओर से उनका उपचार भी शुरू कर दिया गया है। यह विशेष अभियान सात दिसंबर से जिले में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले 50 दिनों में जिले में करीब 1,47,258 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्क्रीनिंग की दौरान विभाग को अब तक 520 नए मरीज मिले हैं। इनका उपचार शुरू कर दिया गया है। मरीजों को विभाग की ओर से पोषण किट भी दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमें अब इनके पास-पड़ोसियों और करीबियों की भी निगरानी कर रही हैं। साथ ही परिवार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार ने बताया कि जो मरीज सामने आए हैं, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंड हेल्ड मशीन से कर रहे एक्सरे
विशेष अभियान को लेकर क्षय रोग विभाग की टीम शहर के अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को स्क्रीनिंग कर रही है। लक्षण युक्त मरीजों की जांच की जा रही है। टीबी का पता चलते ही इलाज शुरू किया जा रहा है। हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन से मरीजों का उनके घर पर ही एक्सरे भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed