{"_id":"5cdd9771bdec22074b0a93af","slug":"51558026097-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज पॉवर प्लांट की गर्म राख से दो लोगों के पैर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज पॉवर प्लांट की गर्म राख से दो लोगों के पैर झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बजाज पॉवर प्लांट से निकलने वाली गर्म राख एक प्लाट में डाल दी गई है। उधर, से गुजर रहे दो राहगीरों पैर झुलस गए। उन्होंने पॉवर प्लांट के अफसरों और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर बीसलपुर पुलिस को तहरीर दी है। बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी शमशुल हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बजाज पॉवर प्लांट है। इससे निकलने वाली गर्म राख को एक प्लॉट में डाल दिया गया है। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे मोहम्मद जुनैद के साथ पौटाकलां से लौट रहे थे। रास्ते में बेउनका बेटा जुनैद लघुशंका करने के लिए प्लॉट की तरफ गया तो वहां पड़ी गर्म राख से उसके पैर झुलस गए। वहीं वार्ड नंबर एक निवासी विमलेश कुमार के भी प्लॉट में लघुशंका करने जाते वक्त पैर झुलस गए। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हमारे पॉवर प्लांट से निकलने वाली राख ठंडी होती है। वह फिल्टर होकर निकलती है। ये राख पटान के काम आती है, लेकिन चीनी मिल के बॉयलर की सफाई के दौरान निकलने वाली राख कई दिनों तक गर्म रहती है। हो सकता है कि वो राख चीनी मिल से निकली हुई हो। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। - रियाजुद्दीन, ठेकेदार, बजाज पॉवर प्लांट