{"_id":"5cdd976dbdec22073561bcb3","slug":"51558026093-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अनुमति प्रतियोगिता कराने पर बीईओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अनुमति प्रतियोगिता कराने पर बीईओ से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बगैर अनुमति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराना ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी जीपी गौतम को महंगा पड़ गया। बीएसए ने प्रतियोगिता को रद्द करने के साथ खंड शिक्षा अधिकारी का जवाब तलब किया है। ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी जीपी गौतम द्वारा 15 मई को खंड विकास स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन मॉडल स्कूल बरहा परिसर में कराना तय किया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस प्रतियोगिता के लिए न तो बीएसए से अनुमति ली और न ही इसको लेकर अफसरों की ओर से कोई निर्देश दिए गए थे। मामला बीएसए देवेंद्र स्वरूप के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रतियोगिता निरस्त कर दी। साथ ही खंड शिक्षा को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ललौरीखेड़ा द्वारा बिना अनुमति खंड विकास स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ललौरीखेड़ा द्वारा बिना अनुमति खंड विकास स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए