फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना...

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना...

Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना...
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना...
विज्ञापन

क्रासर....
धूमधाम से निकाली गई गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा
क्रासर....
भक्तों ने खेली गुलाल की होली, भजनों पर भिरके कदम
19 पीबीटीपी 27
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सात दिनों से चौक बाजार मेें चल रहे श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव में धूमधाम से मूर्ति विसर्जन किया गया। गुलाल की होली खेलते, भजनों पर थिरकते हुए भक्त इसमें शामिल हुए। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राजेश अग्रवाल बिछले ने बताया कि 22 सितंबर को द्वारिकाधीश मंदिर में विशाल भंडारा होगा।

बीती रात कार्यक्रम स्थल पर सुदंरकांठ पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत बुधवार दोपहर करीब दो बजे धूमधाम से विशाल मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। चौक बाजार से शुरू होकर ये यात्रा पूजन के बाद जेपी रोड, ड्रमंडगंज चौराहा, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, नई बस्ती, कालामंदिर, गीता मंदिर, लोहा बाजार, वर्तन बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, आयुर्वेदिक कालेज चौराहा होते हुए ब्रहमचारी घाट पर पहुंची, जहां पंडित आशूतोष शर्मा ने मंत्रोत्रचार के साथ प्रशासन द्वारा बनाए गए अस्थाई तालाब में मूर्ति विसर्जन कराया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आना...समेत कई भजनों पर भक्तों के कदम गुलाल की होली खेलते हुए थिरकते दिखाई दिए। मसाने की होली भक्ति गीत पर कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी भगवान गणेश का पूजन किया। इस मौक पर जीतू मराठा, दीपक मराठा, हरिशंकर, पप्पू त्रिवेदी, अमित, गोविंद, संजय समेत कई भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed