फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसडीएम ने दिए अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

एसडीएम ने दिए अवैध कब्जा हटाने के निर्देश

Fri, 16 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने दिए अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
विज्ञापन

बीसलपुर। एसडीएम सूरज कुमार यादव ने तहसीलदार केबी सिंह को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा के क्रीड़ा परिसर से दबंगों का अवैध कब्जा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सूरज कुमार के संज्ञान में आया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा के क्रीड़ा परिसर पर पड़ोसी गांव पुरैना के दो दबंगों ने पिछले काफी लंबे समय से अवैध कब्जा कर उस पर खेती करनी शुरू कर दी है। इस वजह से विद्यार्थी खेल सुविधा से वंचित हो रहे हैं। विरोध करने पर दबंग विद्यालय के शिक्षकों से आमादा फसाद हो जाते हैं। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार केबी सिंह को विद्यालय के क्रीड़ा परिसर से दबंगों का अवैध कब्जा तत्काल हटवाने और दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

---
बीज भंडार पर दो दिनों से पड़े ताले
बीसलपुर। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी संजीव मौर्य के चार दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण पर चले जाने से बीज भंडार पर ताले पड़ गए हैं और किसानों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी (कृषि) भगवान सहाय बघेल ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी दो दिन पूर्व चार दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण पर रहमान खेड़ा (लखनऊ) गए है, उनके प्रशिक्षण पर जाते ही बीज भंडार पर ताले पड़ गए हैं। पिछले दो दिनों से किसान बीज भंडार पर बीज लेने आते हैं और मायूस होकर लौट जाते हैं। इस अव्यवस्था को लेकर किसानों में विभाग के प्रति रोष है। सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि दो दिन बाद प्रभारी वापस आ जाएंगे तभी बीज भंडार खुलने लगेगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed