{"_id":"683754b822a5757ae0042e24","slug":"500-consumers-lost-electricity-for-more-than-an-hour-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136786-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच सौ उपभोक्ताओं की एक घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच सौ उपभोक्ताओं की एक घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली
Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। फेस में दिक्कत आने की वजह से शहर के तीन मोहल्लों के पांच सौ उपभोक्ताओं की बिजली करीब एक घंटे से ज्यादा गुल रही। इसके अलावा भी शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए।
शहर के मीना बाजार, अशरफ खां और डालचंद में एक के एक इलाकों में फेस में दिक्कत आई। इससे यहां की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मामले की सूचना लगते ही विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां मरम्मत कार्य किया। इसके बाद यहां की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। इसके बाद भी बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर के मोहल्ला अशोक कॉलेनी, नई बस्ती, तुलाराम, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, राजीव कॉलोनी, आवास विकास, काला मंदिर, राजाबाग कॉलोनी, बल्लनगर, शाहजी मियां की मजार के आस-पास आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे।
छिटपुट फाल्ट ने भी शहर के उपभोक्ताओं को परेशानी दी। इसके चलते विभागीय टीम यहां-वहां दौड़ लगाती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि तीन इलाकों में दिक्कत आई। टीम को भेजकर उसे सही करा दिया गया।