फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   50 meter race, long jump topped Amen

50 मीटर दौड़, लंबी कूद में आमीन अव्वल

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़रिया में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीईओ उमेश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर में बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ और लंबी कूद में चुर्रा का आमीन प्रथम रहा। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रिछोला का रहीस, बालिका वर्ग में रिछोला की आशिकारा प्रथम रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में बैरा की अनुराधा ने बाजी मारी। लंबी कूद में  रिछोला की कुलसुम अव्वल रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर में बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में रोहनिया का अमन, 400 व 600 मीटर दौड़ में गोवल का अंकित अव्वल रहा। चक्काक्षेपण में भड़रिया का कुशलपाल प्रथम रहा।  छात्रा वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ में भड़रिया की प्रीति और 600 मीटर दौड़ में रंपुरा की संजना प्रथम रहीं। खोखो में गोवल की टीम प्रथम रही। निर्णायक दल में दयाशंकर गंगवार,सर्वेंद्र शुक्ला, मुकेश  अवस्थी, भुवेंद्र वीर,आदिल खां, दीपकमल दुबे, उमाचरन, सौरभ वाजपेयी और जयसूरी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल थे। बीईओ ने बताया कि शुक्रवार को इसी विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed