{"_id":"691ef82a668d808226cbe068cdd7e070","slug":"44-teachers-were-absent-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 शिक्षक मिले गैरहाजिर, कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 शिक्षक मिले गैरहाजिर, कार्रवाई
पीलीभीत।
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जिले भर में करीब 44 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षामंत्री की अध्यक्षता में 16 दिसंबर को लखनऊ में हुई बैठक में स्कूल न जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। शासन के निर्देश पर बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने शनिवार को सभी सात खंड शिक्षा अधिकारियों, एनपीआरसी, एबीआरसी, कोआर्डिनेटर को स्कूलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए। बीएसए ने ट्रांस शारदा क्षेत्र के करीब 16 विद्यालयों में छापेमारी की। उन्हें शिक्षिका बरखा जायसवाल व नरेंद्रपाल गैरहाजिर मिले।
इसके अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने अपने ब्लाकों के परिषदीय स्कूलों में छापेमारी कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद बीएसए ने बताया कि शनिवार को जिले के 708 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 44 शिक्षक गैरहाजिर मिले हैं। इन सभी पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शासन शिक्षकों के स्कूल न जाने पर काफी सख्त है। अब मोबाइल फोन के जरिए शिक्षकों की स्थिति अन्य स्टाफ के मोबाइल फोन के माध्यम से जानी जाएगी। स्कूल न जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिना मान्यता चलते मिले तीन स्कूल
बीएसए अंबरीष कुमार यादव को ट्रांस शारदा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान तीन स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले। बताया कि राघवपुरी में गुरुनानक शिक्षा सेवा सदन व संजय गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिना मान्यता के चलते पाए गए। दोनों विद्यालय टीनशेड में चलते पाए गए। इसके अलावा आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर टिल्ला नंबर चार भी बिना मान्यता संचालित होता पाया गया। इन सभी विद्यालयों में तत्काल छुट्टी करा दी गई। तीनों विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।