{"_id":"5c630b7fbdec224df422df41","slug":"41549994879-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लखनऊ से इलाहाबाद जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने की घटना के बाद जिले में भी सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया। नकटादाना चौराहा पर एकजुट होकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
मंगलवार दोपहर अखिलेश यादव को रोके जाने की खबर मिलते ही नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सड़क पर आ गए। कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि ये हरकत लोकतंत्र की हत्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के कार्यक्रम में जाने से रास्ते में ही सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रोकना गलत है। ये कदम भाजपा सरकार के जन विरोधी चरित्र को उजागर करता है। जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन से भाजपा सरकार बौखला गई है, इसलिए ऐसा कर रही है। इस तरह की दमनकारी नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुतला दहन करने वालों में संतोष बाल्मीकि, अनिल कश्यप, हरनाम सिंह यादव, विशाल बाल्मीकि, इम्तियाज अल्वी, डिंपल गौड़, कमलेश परिहार समेत कई कार्यकर्ता हैं।