{"_id":"5bedd559bdec22697b117206","slug":"41542313305-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोट्र्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोट्र्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने जीता क्रिकेट मैच
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने लक्ष्य पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर मैच जीता।
खेकड़ा नगर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा व लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत की टीमों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसका शुभारंभ एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने दो विकेट खोकर 268 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाज साहिल कौशिक ने 102 व डॉ. सलीम अहमद ने 82 व जुबेर ने 44 रन का योगदान दिया। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के गेंदबाज नितिन ने 2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की टीम केवल 73 रन पर ही आल आउट हो गई। बल्लेबाज अंकित ने 27 रन का योगदान दिया। खेकड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेंदबाज साहिल कौशिक ने चार और नवरत्न ने तीन विकेट लिये। मैच की अंपायरिंग पीटर मार्टिन और अनुज की। जबकि स्कोरिंग जतिन ने की। मैन ऑफ दा मैच साहिल कौशिक चुने गए।