{"_id":"5b68a3dd4f1c1ba61f8b74de","slug":"41533584349-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा काटा
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
इंग्लिश मीडियम विद्यालय में हिंदी मीडियम की किताबें बच्चों को बांटने की शिकायत मिलते ही अभिभावक विद्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा शिक्षा विभाग छात्र- छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने बच्चों को अविलंब पढ़ाई करने के लिए इंग्लिश मीडियम की किताबें वितरित करने की मांग की। मांगे पूर्ण न होने पर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल न भेजने की चेतावनी दी।
प्रदेश सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए जनपद के कुछ विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम बनाने की घोषणा की । खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम नूरपुर मुजविदा स्थित प्राथमिक विद्यालय को भी इंग्लिश मीडियम घोषित किया । इसके चलते ग्रामीणों में खुश हैं। शिक्षकों ने भी मेहनत कर बच्चों की संख्या 77 से बढ़ाकर 140 तक पहुंचा दी। विद्यालय में बच्चों की संख्या भी बढ़ गई, लेकिन इंग्लिश मीडियम विद्यालय में बच्चों के हाथ में हिंदी मीडियम की किताबें थमा दी । इससे अभिभावकों में आक्रोश उत्पन्न हो गया।
सोमवार को कई अभिभावक बच्चों के साथ विद्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा कर दिया और शिक्षकों को खरी खोटी सुनाकर हिंदी मीडियम की किताबें भी शिक्षकों को वापस थमा दी। अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ रहे थे। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उनसे प्राथमिक विद्यालय में भी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई बताकर उनके बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों से हटाकर सरकारी स्कूल कराए, लेकिन शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी मीडियम की किताब दे दी। अभिभावकों ने कहा कि वह अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने अविलंब शिक्षकों से बच्चों को इंग्लिश मीडियम की किताबें दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
दूसरी तरफ खंड शिक्षाधिकारी रंजन कुमार गुप्ता ने कहा कक्षा चार एवं पांच को अभी हिंदी मीडियम का पाठ्यक्रम ही दिया जाएगा। वही कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को जल्द ही इंग्लिश मीडियम का पाठ्यक्रम दिया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों में विजय, ईश्वर, प्रदीप, राकेश, रचना, संगीता, सुदेश, सीमा, दीपा, पुष्पा आदि रहे।