फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 को मनेगा

जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 को मनेगा

Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 को मनेगा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 अगस्त को मनाया जाएगा। इसमें ब्लाक क्षेत्र के सभी 190 आंगनबाड़ी केंद्र, 105 सरकारी विद्यालय, 35 इंटर कॉलेज, मदरसे, संस्कृत विद्यालय, नवोदय विद्यालय के अलावा करीब तीन दर्जन प्राइवेट स्कूलों में दवा बच्चों को खिलाई जानी है। खेकड़ा नगर स्थित लख्मी चंद पटवारी कॉलेज में सोमवार को प्राइवेट स्कूलों, इंटर कॉलेजों की कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि पेट के कीडे़ की दवा एलबेंडजोल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, मदरसों में दी जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों के अलावा स्कूल ना जा पाने वाले बच्चों को भी आशा, एएनएम चयनित कर दवाई खिलवाएगी। कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि रीता राठौर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, डीईआईसी मैनेजर डॉ. अनुज गेरा, डॉ दीप्ति मलिक, डा.ॅ शाजिया खान, डॉ. गौरव, संदीप संधू, पंकज जोशी, सचिन शर्मा, अनिल कुमार, शिवशरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed