फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आधे घंटे की बारिश ने बिगाड़ दी शहर की सूरत

आधे घंटे की बारिश ने बिगाड़ दी शहर की सूरत

Sun, 03 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आधे घंटे की बारिश ने बिगाड़ दी शहर की सूरत
लीड
विज्ञापन

02 पीबीटीपी 1, 2, 3, 16, 17, 18
आधे घंटे की बारिश ने बिगाड़ी शहर की सूरत
शहर की सड़कों व गली मोहल्लों में हुआ जलभराव
बीसलपुर में आंधी ने बिगाड़े हालात, रात भर ठप रही बिजली सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
बारिश ने गर्मी और उमस से भले ही राहत दे दी हो, लेकिन शहर की सूरत भी बिगाड़ दी है। शनिवार सुबह आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से न केवल प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया, बल्कि गलियां और सड़कें चलने लायक नहीं रह गई। वहीं बीसलपुर में रात आई आंधी से कई पेड़ धराशायी हो गए। पूरी रात बिजली सप्लाई भी ठप रही।
तराई के इस जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदलता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार रात भी मौसम ने करवट ली। शहर समेत जिले के कई स्थानों पर रात करीब साढ़े नौ बजे एकाएक तेज आंधी आने से लोगबाग सहम उठे। हालांकि शहर में इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। इधर शनिवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास शुरू बूंदाबांदी ने दस बजे मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। करीब आधा घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने गर्मी से तो राहत तो दी, लेकिन शहर की सूरत भी बिगाड़ दी। बारिश से शहर का ड्रेनेज सिस्टम भी फेल हो गया। शहर के टनकपुर हाईवे, स्टेशन रोड पर मधुवन कॉलोनी, नीबू मार्केट के समीप समेत कुछ अन्य मार्गों पर जलभराव हो गया। निचले स्थानों पर बसी कॉलोनियों व मोहल्लों की गलियां चलने लायक नहीं रह गई। कुछ मोहल्लों में तो सड़क पर इतना कीचड़ हो गया कि लोग घरों से ही बाहर नहीं निकल सके। शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, डालचंद, खैरुल्लाशाह, मोहतश्मि खां, फीलखाना, जोशी टोला, हाथीखाना, नई बस्ती, विनायक बिहार कॉलोनी समेत कई अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। इन मोहल्लों में पैदल नहीं लोग बाइकों से भी कहीं आने जाने के लायक नहीं रहे। हालांकि पालिका कर्मियों ने मधुवन कॉलोनी, नीबू मंडी आदि स्थानों पर पहुंचकर पानी निकास की व्यवस्था को दुरुस्त कराया, तब कहीं जाकर इन स्थानों पर हुआ जलभराव खत्म हो सका। शहर में नाला सफाई को कार्य भी चल रहा है। ऐसे में नालों से निकाली गई सिल्ट का उठान न होने से सड़कों पर गंदगी फैल गई। शहरवासियों को जलभराव व गंदगी के बीच से ही होकर गुजरना पड़ा। इधर बारिश से बाजार व सब्जी मंडियों पे हालात भी बद से बदतर दिखे। मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी समेत अन्य सब्जी मंडियों में कीचड़ युक्त जलभराव हो गया। जिससे दुकानदारों समेत ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर। शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे आई आंधी पानी से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बिलसंडा रोड, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर रोड, बरेली रोड, फरीदपुर, बेनीपुर रोड, रम्पुरा रोड पर कई पेड़ धराशायी हो गए। शनिवार सुबह लोगों ने पेड़ों को हटाया तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में भोगापुर चौकी के पास बिजली का पोल भी धराशायी हो गया, जिसे शनिवार सुबह दुरुस्त कर दिया गया। तेज आंधी से कई स्थानों पर बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते पूरी रात बिजली गुल रही। शनिवार सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने में जुट गए, तब कहीं जाकर दोपहर तक बिजली व्यवस्था सुचारू की जा सकी। गांव इमलिया मरोरी निवासी राजू के कच्चे घर का बरामदा ढह जाने से उसका पुत्र मोईद व पुत्री सोनी घायल हो गए। तहसीलदार केबी सिंह ने बताया कि आंधी में कोई खास नुकसान होने की सूचना नहीं है, फिर भी सभी लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। आंधी से आम की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed