फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल सकेगी प्री-नर्सरी और नर्सरी स्कूल की मान्यता

आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल सकेगी प्री-नर्सरी और नर्सरी स्कूल की मान्यता

Mon, 21 May 2018 08:20 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल सकेगी प्री-नर्सरी और नर्सरी स्कूल की मान्यता
आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी प्री-नर्सरी स्कूल की मान्यता
विज्ञापन

क्रासर...
स्कूली शिक्षा में नर्सरी को शामिल करने के बाद तेज हुई कवायद
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्री-नर्सरी और नर्सरी स्कूलों के तर्ज पर होगा। जल्द ही केंद्रों को स्कूलों के रुप में मान्यता दी जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और महिला बाल विकास मंत्रालय के बीच इसे लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

जनपद में 1960 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अभी इन केंद्रों का संचालन महिला बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। बताया गया है कि प्री-नर्सरी और नर्सरी स्कूलों को खोलने की यह कवायद उस समय तेज हुई, जब हाल ही में स्कूली शिक्षा में नर्सरी को शामिल किया गया। इसके बाद सरकार ने इसे लेकर कवायद शुरू कर दी। विभागीय कर्मियों की मानें तो केंद्रों को इस मुहिम में इसलिए शामिल किया जा रहा है, क्योंकि इन केंद्रों के पास पहले से ही छोटे बच्चों से जुड़ी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्कूलों के रूप में मान्यता मिलने के बाद केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की पदोन्नति भी होगी। इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसकी घोषणा कब तक होगी, अभी इस पर सहमति नहीं बनी है। माना जा रहा है बड़ा चुुनावी फायदा लेने के लिए सरकार इसकी घोषणा संभवता अगलेे महीने कर सकती है। इसके तहत वह प्रत्येक गांव में नर्सरी स्कूलों को खोलने का ऐलान करेगी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों को भी इसके जरिए पदोन्नति के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के स्तर पर इसकी रणनीति बनाई गई है। संभवता यूपी के सभी जिलों में इसका ऐलान जल्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed