फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलें

प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलें

Tue, 26 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलें
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस अनुयायियों ने श्रद्धा पूर्वक मनाया। पादरी अमित सिंह ने सभी से अशांति को शांति में बदलकर प्रभु यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

सोमवार को नगर के मोहल्ला विजयनगर स्थित सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस श्रद्धा और उल्लास पूर्वक परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस इस मौके पर पादरी अमित सिंह ने कहा पूरे विश्व में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस प्रेम शांति एवं आनंद के साथ मनाया जाता है। इस दिन को बडे़ दिन के नाम से भी जाना जाता है। इस बडे़ दिन का अर्थ क्या होता है। यह स्वयं प्रभु यीशु मसीह के इस संसार में बालक के रूप में जन्म लेने से जुड़ा है, क्योंकि जब मानव जाति का संबंध आदम अर्थात पहले व्यक्ति के पाप के कारण परमेश्वर से टूट चुका था। मनुष्य अपने अपने धर्म और कर्म के कारण परमेश्वर से अपने संबंध को फिर से जोड़ना चाहता था। हमारे धर्म के काम परमेश्वर की दृष्टि में मैले चीथड़ों के समान है अर्थात हम अपने धार्मिक कार्यों से परमेश्वर को प्राप्त नहीं कर सकते। प्रभु यीशु के दिखाए मार्ग पर चलकर हर मानव को अशांति को शांति में बदलना चाहिए। इस दौरान खजांची सत्यपाल सिंह, इंद्रपाल, कर्नल सिंह, जगमोहन, संजय कुमार, अमित कुमार, विकास, बिजेंद्र, पूनम सिंह, बबीता, गीता, सोनिया, लक्ष्मी, सरबजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed