फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने पर गुस्साए किसान, प्रदर्शन

गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने पर गुस्साए किसान, प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 07:11 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने पर गुस्साए किसान, प्रदर्शन
मृतक किसानों व माफिया को पर्ची जारी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


घुंघचाई। माफिया और मृतकों के नाम गन्ना सप्लाई पर्चियां जारी करने का आरोप लगाते हुए गांव दिलावरपुर प्रधान के आवास के बाहर एकत्र होकर किसानों ने बुधवार सुबह जमकर प्रदर्शन किया। इसमें सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

प्रदर्शनकारी गन्ना किसानों ने बताया कि गन्ना पर्ची न मिलने के कारण खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। इससे गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है। यही नहीं पेड़ी गन्ना को बुवाई वाला गन्ना दर्शा दिया गया। इसके अलावा गांव के दो मृत किसानों के नाम पर भी पर्ची जारी करने का आरोप लगाया। पर्चियों को लेकर साठगांठ का आरोप लगाते हुए बुधवार को जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में रामसरन, मैकूलाल, महेंद्र, रामसेवक, नन्हेलाल, रामचन्द्र, रामदेव, दुजाराम, छोटेलाल, बालकराम, सुभाष, नेतराम, रूपलाल, दुष्यंत वर्मा आदि थे। सहकारी गन्ना समिति सचिव टीएन त्रिपाठी ने बताया कि गन्ना पर्ची में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। अगर किसी मृतक किसान की सप्लाई पर्ची जारी हो गई है, इसकी जांच कराई जाएगी। सुपरवाइजर से जानकारी कर भुगतान रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed