{"_id":"59fda27e4f1c1bb6678b95a4","slug":"41509794430-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटाडोर की टक्कर से बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटाडोर की टक्कर से बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत
Updated Sat, 04 Nov 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत रोड पर जसोली गांव के पास मेटाडोर की टक्कर लगने से बाइक सवार बीटेक के छात्र शशांक पांडे (25) पुत्र संजय पांडे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
रामनगर (वाराणसी) के कोढ़ापुर गांव निवासी संजय पांडे का पुत्र शशांक लखनऊ के एक कॉलेज में बीटेक का छात्र था। पिछले दिनों वह अपने दोस्त पीलीभीत के एलएच मिल परिसर निवासी धनंजय के घर आया था। शनिवार सुबह दोनों बाइक से बीसलपुर जाने को निकले। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर ग्राम जसोली के पास पहुंचते ही मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख चालक मेटाडोर छोड़कर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने शशांक को मृत घोषित कर दिया। उधर हालत गंभीर होने पर धनंजय को प्राथमिक इलाज के बाद पीलीभीत रेफर किया गया है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।