फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताएं कार्यकर्ता

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताएं कार्यकर्ता

Wed, 14 Jun 2017 07:19 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताएं कार्यकर्ता
बीसलपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने बुधवार को चीनी मिल के अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता को बताने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने चीनी मिल के अतिथि गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। दोनों सरकारें जनता के पक्ष में अधिक से अधिक निर्णय ले रही हैं। दोनों सरकारों का प्रयास है कि किसान को खाद और बीज, समय पर उचित कीमत पर मिले, जिससे किसानों की फसलें अच्छी हों। सरकारें अल्पसंख्यकों की भी सच्चे मायनों में हितैषी हैं। इससे पहले की सरकारें अल्पसंख्यकों को वोटर के नजरिए से देखती थीं। भाजपा सरकारों का ऐसा दृष्टिकोण नहीं है। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया है कि वे लोग गांव-गांव जाकर जनता को सरकारों की उपलब्धियां बताएं। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के बीच देवदूत बनकर आए हैं। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का झंडा गाड़ रखा है। पूरी दुनिया के किसी भी देश के प्रधानमंत्री का दुनिया में इतना सम्मान नहीं है, जितना नरेंद्र मोदी का है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने और संचालन नगराध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया। बैठक शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मरीजों को सुविधाएं देने के क्रम में सभी जिला अस्पतालों को दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध करा दिए हैं। एक-एक और एंबुलेंस दिए जाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार में डूबे ठेकेदारों को सड़कों के ठेके नहीं दिए हैं, इसलिए 15 जून तक सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई हैं लेकिन बहुत जल्द गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। प्रेस कांफ्रेंस के बाद राज्यमंत्री ने शारदा सागर खंड के अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र यादव, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिनहाज अहमद और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार से अलग अलग बात कर उनके विभागों के कार्यकलापों की संक्षिप्त में समीक्षा की। राज्यमंत्री ने इन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रमोद गुप्ता, आयुष मिश्रा, गुरभाग सिंह, मनोज गुप्ता, सत्यप्रकाश बिट्टू, गोपाल गंगवार, विवेक वर्मा, सौरभ गुप्ता, दिनेश पटेल, विशाल, राहुल बाल्मीकि, हेमराज कश्यप, राजकुमार अग्रवाल, ंसजीव अग्रवाल, देवेश कुमार, रब्बन बाजपेई, पंकज शंखधार, रामसरन बाल्मीकि, शारदा चंद्र, सत्यभान ङ्क्षसह, रमेश सिंह, बेबी सिंह, रितेश प्रताप सिंह, दीनदयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed