{"_id":"6706c4ecb0f601482f0599c5","slug":"400-quintals-of-paddy-was-purchased-on-the-ninth-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123786-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौवें दिन 400 क्विंटल की हुई धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौवें दिन 400 क्विंटल की हुई धान खरीद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत और बीसलपुर मंडी में बुधवार को चार क्रय केंद्रों पर 400 क्विंटल धान की खरीद हुई। क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। जिले में पहली अक्तूबर से धान की खरीद शुरु हो गई थी। शुरुआती दौर में धान में नमी होने के कारण सरकारी खरीद नहीं हो सकी थी।
सोमवार को पीलीभीत मंडी में बीस क्विंटल की खरीद हुई थी। इसके बाद लगातार अधिकारी खरीद बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसके बाद भी क्रय केंद्र पर सन्नाटा बना हुआ था। बुधवार को डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने पूरनपुर, बीसलपुर मंडी जाकर खरीद का जायजा लिया। पूरनपुर में धान में नमी होने के कारण क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। बीसलपुर मंडी में खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्रों पर 200 क्विंटल की खरीद हुई। पीलीभीत मंडी में खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्रों पर भी 200 क्विंटल की खरीद हुई।
खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर मथना जप्ती के किसान गोगी धान लेकर पहुंचे थे। नमी मापने के बाद उनका अस्सी क्विंटल धान लिया गया। क्रय केंद्र प्रभारी अवनीश यादव ने उनको फूूलमाला पहनाई और मिठाई खिलाई। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को पीलीभीत और बीसलपुर मंडी में चार सौ क्विंटल की खरीद हुई है। अब खरीद गति पकड़ेगी।