{"_id":"66edbc82a9bce515f30c3157","slug":"385-youth-attended-the-job-fair-157-were-selected-after-interview-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122761-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोजगार मेले में 385 युवा पहुंचे, 157 का साक्षात्कार के बाद चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोजगार मेले में 385 युवा पहुंचे, 157 का साक्षात्कार के बाद चयन
विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति प्रमाण पत्र देते विधायक पुत्र
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला लगा। मेले में सात निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 385 युवा साक्षात्कार के लिए पहुंचे। 157 का चयन किया गया। चयनित युवाओं को बाद में नियुक्त पत्र बांटे गए।
मेले में रोजगार देने के लिए शिव शक्ति लिमिटेड, जी-लाग लोजिस्टिक सलूशन प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीन मैक्स सिस्टम्स, धनवर्षा बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड, एचवीआर मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और नीमिया हर्बल प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग किया।
चयनित कुछ बेरोजगार युवकों को विधायक के पुत्र ऋतुराज पासवान, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, जिला सेवायोजन कार्यालय पीलीभीत के वरिष्ठ सहायक राजेश चंद्र, यशवंत सिंह, आशीष राणा, कौशल विकास मिशन की प्रबंधक मीरा देवी, पारूल चौधरी, पूर्व संचालक सतेंद्र सिंह आदि ने नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन
००००००
16 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर देहरादून में एक निजी कंपनी में काम करता था। अब 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर एक दूसरी निजी कंपनी में गुजरात में चयन हुआ है। देहरादून में किराये के कमरे में रहना पड़ता था। गुजरात में कंपनी की ओर से आवास की भी सुविधा देने का आश्वासन दिया गया है। अब गुजरात नौकरी करने जाऊंगा।
- राहुल दीक्षित, घुंघचाई
000
अब तक घर में रहकर कृषि कार्य करता था। रोजगार मेले में 18 हजार रुपये प्रति माह मानदेय पर एक निजी कंपनी में गुजरात में काम करने का मौका मिला है। गुजरात में 18 हजार रुपये प्रतिमाह में नौकरी करने जाऊंगा।
- सचिन भारती, माधोटांडा
0000
रोजगार मेला 23 को
बीसलपुर। परमेश्वरी दयाल निजी आईटीआई कॉलेज में 23 सितंबर को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उत्तीर्ण होने वाले लोगों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि मेले का व्यापक प्रचार प्रसार कर दिया गया है। संवाद