{"_id":"663bde7dd6336310fd0b6568","slug":"370-mango-and-eucalyptus-trees-burnt-due-to-fire-in-narai-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116010-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नरई में लगाई गई आग से आम व यूकेलिप्टस के 370 पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नरई में लगाई गई आग से आम व यूकेलिप्टस के 370 पेड़ जले
विज्ञापन
शिकायत पर नरई जलाने वाले ने गाली-गलौज कर धमकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
घुंघचाई। नरई में लगाई गई आग से तीन लोगों के आम और यूकेलिप्टस के 370 पेड़ जल गए। गांव भगवंतापुर निवासी जहूर ने नरई में आग लगाने वाले किसान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव भगवंतापुर निवासी जहूर ने बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलडिय़ा भूपसिंह में एक साल के लिए आम का बाग ठेके पर लिया है। बाग में आम के फलदार कई पेड़ हैं। जिसकी रखवाली बाग में रहकर करता है। जहूर सिद्दीकी का आरोप है कि गांव सुंदरपुर निवासी एक किसान ने अगली फसल लगाने के लिए अपने खेत में खड़ी नरई को जलाया।
आग उसके बाग और दो अन्य लोगों के खेतों तक फैल गई। आग से उसके आम के 30 पेड़, गांव सिकरहाना निवासी नफीस के 235 तो गांव सुंदरपुर निवासी मंजीत कौर के यूकेलिप्टिस के 105 पेड़ जलकर नष्ट हो गए। आग लगने की जानकारी पर तमाम लोग एकत्र हुए। ट्रैक्टरों से खेतों को जोतकर आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शिकायत पर उससे गाली-गलौज और आरोपी मारपीट की गई। घुंघचाई इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।