फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   37 couple get engaged in community marraige

सामूहिक विवाह में 37 जोड़े हुए एक दूजे के

Tue, 23 Jan 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 23 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
37 couple get engaged in community marraige
सोमवार को पूरे दिन माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में शहनाई की गूंज सुनाई देती रही। यहां हुए सामूहिक शादी समारोह में मंत्र उच्चारण के बीच 37 जोड़े एक-दूजे के हुए। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी, डीएम शीतल वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित सहित कई लोगों ने समारोह स्थल पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उपहार देकर जोड़ों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की ओर से वसंत पंचमी पर सोमवार को हुए सामूहिक विवाह समारोह में 37 जोड़े एक-दूजे के हुए। समारोह में गायत्री परिवार के लालता प्रसाद शास्त्री और उनकी टोली ने मंत्रोच्चारण कर संस्कार कराएं। समारोह में 51 सामूहिक विवाह कराने का निर्णय लिया गया था। 38 पंजीकरण होने पर इतने ही हवन कुंड बनाए गए थे। प्रत्येक हवन कुंड के किनारे नवदंपतियों को बैठाया गया। जोड़ों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी और अग्नि की परिक्रमा कर एक-दूजे का साथ देने का वचन लिया। संस्कार में वर वधू के सहयोग के लिए प्रत्येक यज्ञ कुंड के समीप गायत्री परिवार के उपाचार्य मौजूद रहे। समारोह में पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने समारोह की सराहना कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। डीएम शीतल वर्मा ने भी कार्यक्रम के लिए गायत्री परिवार सदस्यों की सराहना की और जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, अशोक खंडेलवाल, संदीप खंडेलवाल, वैजनाथ सिंह, अनंतराम पालिया, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मिथलेश दीक्षित, अनंतराम पालिया, समरवीर सिंह, एसडीएम शशिभूषण राय, सीओ अनुराग दर्शन, तहसीलदार आनंद प्रकाश राय, सत्य प्रकाश शुक्ला, कढेर सिंह, बलजीत सिंह खैरा, अमरजीत सिंह माटा, हरद्वारी लाल पांडेय, रामप्रकाश शुक्ला आदि ने समारोह स्थल पहुंचकर जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में बारातियों और घरातियों के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई थी। जोड़ों को पलंग, बिस्तर, कपड़े, डिनर सेट, बर्तन, मिठाई आदि देकर विदाई दी गई।
विज्ञापन


इससे पहले भी हुए है सामूहिक शादी समारोह
गायत्री परिवार की ओर से माता भगवती देवी गोशाला प्रसादपुर में पिछले पांच सालों से वसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्णिमा और अमावस्या को भी सामूहिक शादी समारोह होते हैं। संत बाबा मक्खन सिंह ने करीब दस साल पहले 21 सौ और छह साल पहले समारोह का 31 जोड़ों की शादी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed