फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   35 nullahs to be cleaned by 39 lakhs

39 लाख रुपये से होगी 35 नालों की सफाई

Tue, 22 May 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 22 May 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
35 nullahs to be cleaned by 39 lakhs
nullah
नाला सफाई को लेकर सोया हुआ पालिका प्रशासन अमर उजाला में खबर छपने के बाद जाग उठा। पालिका अध्यक्ष ने सोमवार को नाला सफाई में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदारों को तत्काल नाला सफाई शुरू कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद शहर के स्टेडियम व नौगवां चौराहा पर नाला सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। 
विज्ञापन

ढाई लाख की आबादी वाले इस शहर में पानी निकास को करीब 35 छोटे बड़े नाले हैं। बरसाती सीजन में शहर मेें जलभराव न हो, इसको लेकर पालिका प्रशासन द्वारा हर साल नालों की सफाई कराई जाती है। इस बार नाला सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया अपनाते ही करीब सप्ताह भर पूर्व 28 नालों की तलीझाड़ सफाई के ठेके दिए गए। यह कार्य 35 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। नियमानुसार नालों की सफाई 15 जून तक हो जानी चाहिए, लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा ठेके हुए कई दिन बीतने के बाद भी नाला सफाई का कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं, गंदगी से बजबजा रहे नालों की वजह से मच्छरों की तादाद बढ़ने से शहरवासी भी परेशान हैं। अमर उजाला ने शहरवासियों की समस्या को 21 मई के अंक में ‘तो शहरवासियों को भारी पड़ेगी बरसात’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें 15 जून से पूर्व नाला सफाई पूरी न होने पर शहर में भारी जलभराव होने का अंदेशा जताया था। 
विज्ञापन

इधर सोमवार को नाला सफाई को लेकर सोया हुआ पालिका प्रशासन अमर उजाला में खबर छपते ही हरकत में आ गया। नगर पालिका अध्यक्ष विमला जायसवाल ने तत्काल सफाई निरीक्षक को तलब कर नाला सफाई शुरू कराने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष के निर्देश के बाद ठेकेदारों द्वारा शहर के स्टेडियम रोड व नौगवां चौराहा के समीप नाला सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नाला सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। ठेकेदारों को तत्काल सिल्ट उठाने को कहा गया है। वहीं गीली सिल्ट को सूखते ही उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इधर पालिका सभागार में सोमवार को शेष बचे सात नालों के टेंडर खोले गए। इन सात नालों की सफाई का ठेका दो ठेकेदारों को दिया गया। इन सात नालों की सफाई चार लाख रुपये से कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में नाला सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। ठेकेदारों से गुणवत्तापरक नाला सफाई कराने को कहा गया है। साथ ही उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न हो। - विमला जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed