फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पालिका सदस्यों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार

पालिका सदस्यों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार

Mon, 18 Feb 2019 07:14 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
पालिका सदस्यों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार
पीलीभीत। नगर पालिका बोर्ड में ईओ के मौजूद न होने पर पालिका सदस्य भड़के उठे। आक्रोशित सदस्यों ने आधे घंटे के इंतजार के बाद बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। वहीं पालिका कैंपस में मंदिर के समीप बनाए जा रहे टॉयलेट की डिप को पालिका सदस्यों ने तोड़ डाला।
विज्ञापन

पालिका सभागार में सोमवार दोपहर को चेयरपर्सन विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में ईओ निशा मिश्रा के अवकाश पर होने के चलते उनके स्थान पर जलकल विभाग के जेई सोमप्रकाश को बतौर प्रभारी ईओ मौजूद होना चाहिए था, लेकिन आधे घंटे के इंतजार के बाद भी वे बैठक में नहीं पहुंच सके। इस पर सदस्यों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया और बोर्ड बैठक के बहिष्कार की घोषणा करते हुए सभागार से बाहर चले गए। बहिष्कार करने वाले सदस्यों का कहना था कि नगर पालिका में मनमानी चल रही है। ईओ के मौजूद न रहने से कर्मचारियों के वेतन और अन्य विकास कार्य बाधित चल रहे हैं। ऐसे में जनता उन्हें ही दोषी ठहरा रही है। बैठक में सदस्य संजीव सक्सेना, पुष्पा उपाध्याय, वतनदीप मिश्रा, जगन्नाथ उर्फ प्यारे, भीम सिंह चौहान, महेंद्रपाल, विपिन कुमार, आलोक कुमार समेत पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुस्साएं सदस्यों ने की तोड़फोड़
इस बीच पालिका सदस्यों को पालिका कैंपस में ही मंदिर के समीप टॉयलेट का निर्माण होने की जानकारी मिली। इस पर कुछ सदस्यों ने मंदिर के दक्षिण दिशा में बनाए जा रहे टॉयलेट के डिप को तोड़ डाला। सदस्यों का कहना था कि आस्था के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। ये टॉयलेट जन निगम द्वारा अपने साइट ऑफिस के लिए बनवाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेका सफाई मजदूरों का मानदेय न मिलने पर जताई नाराजगी
सोमवार को प्रभारी ईओ सोमपाल के मौजूद न होने पर बोर्ड बैठक तो नहीं हो सकी, लेकिन सदस्य पुष्पा उपाध्याय समेत अन्य सदस्यों सफाई कार्य में लगे ठेका सफाई मजदूरों का मानदेय पांच माह से न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। तय हुआ कि इस मामले को लेकर डीएम से मिला जाएगा।

गांधी सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक में शामिल था। लिहाजा नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंच सका।
सोमप्रकाश, प्रभारी ईओ
बोर्ड बैठक में प्रभारी ईओ के मौजूद न होने से सदस्यों में काफी नाराजगी थी। इसको लेकर उनसे जवाब तलब किया जा रहा है। पालिका में बनाए जा रहे टॉयलेट का निर्माण जानकारी मिलने पर दो दिन पहले ही रुकवा दिया गया था।
विमला जायसवाल, चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed