फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डॉक्टरों ने खुद दवा खाकर शुरू किया फाइलेरिया का अभियान

डॉक्टरों ने खुद दवा खाकर शुरू किया फाइलेरिया का अभियान

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने खुद दवा खाकर शुरू किया फाइलेरिया का अभियान
पीलीभीत। फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए पांच दिवसीय मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन राउंड सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन लोगों का दवा को लेकर होने वाले भ्रम को दूर करने के लिए अधिकारियों और चिकित्सकों ने खुद दवा खाई। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर से अभियान की शुरूआत कर घर-घर लोगों को दवा खिलाई गई।
विज्ञापन

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएमओ के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंची। एडीएम न्यायायिक देवेंद्र मिश्रा, सीडीओ राजीव बनकटा, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव आदि को दवा खिलाने के बाद एसीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता, एडीएमओ राजीव मौर्या आदि ने खुद डीईसी और एल्बेंडाजोल फाइलेरिया की दवा खाई। इससे लोगों के मन में दवा को लेकर होने वाले भ्रम को दूर किया गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि डीईसी (डाइएथाइल कार्बानिजीन) की दवाएं तथा कीड़े की दवा प्रतिवर्ष खिलाने से फाइलेरिया से बचा जा सकता है। एडीएमओ राजीव मौर्या ने बताया कि फाइलेरिया की खुराक उम्र के हिसाब से दी जाती है। अति बीमार लोगों और दो साल से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं खिलाना है। 13 फरवरी को इसको लेकर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed