फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में ट्री रिफ्लेक्टर करेंगे मदद

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में ट्री रिफ्लेक्टर करेंगे मदद

Sun, 03 Feb 2019 09:51 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में ट्री रिफ्लेक्टर करेंगे मदद
पीलीभीत। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोक निर्माण ने जिले के सभी प्रमुख मार्गों के दोनों ओर पेड़ों पर रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि रिफ्लेक्टर वाहन चालकों को सड़क की सीमा बताने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन

जनपद की अधिकतर सड़कें चौड़ी हो गई हैं। लिहाजा मार्गों पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है। हालांकि दोपहिया वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर बिना हेलमेट बाइक दौड़ाते हैं। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात विभाग ने लोक निर्माण विभाग से पत्राचार शुरू किया तो विभाग ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मार्गों के दोनों ओर खड़े पेड़ों पर ट्री रिफ्लेक्टर लगवाने शुरू कर दिए हैं। शहर के प्रमुख मार्ग के अलावा असम हाईवे और माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर ट्री रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

यह होंगे फायदे
ट्री रिफ्लेक्टर लगाने का उद्देश्य रात्रि के समय वाहनों की तेज गति से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। इसके अलावा रात्रि में वाहन दौड़ते समय चालक के दिमाग को संतुलित रखना, इसके साथ ही ठंड के चलते कोहरे में वाहन चलाने में आसानी होना शामिल हैं। रात्रि में रोशनी पड़ने पर रेडियम की चमक से वन्यजीव मार्ग की ओर नहीं पहुंचेंगे। इससे वन्यजीवों की मौत पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed