{"_id":"5bc23a1ebdec2269ad752d8a","slug":"31539455518-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर दहाड़ा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों पर दहाड़ा तेंदुआ, दहशत
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों पर दहाड़ा तेंदुआ, दहशत
कंजिया सिंहपुर गांव में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप
वनकर्मियों ने की सतर्क रहने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार देर शाम गांव के बाहर घूम रहे लोगों पर अचानक गन्ने के खेत से बाहर निकलकर आए तेंदुए की दहाड़ से दहशत फैल गई। शोरशराबा करने पर तेंदुआ पुन: गन्ने की ओर निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में दो माह पूर्व से दहशत फैलाए तेंदुए की चहलकदमी लगातार जारी है। हालांकि पिछले दिनों एक तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में भी कामयाबी मिल गई, लेकिन साथी तेंदुए की दहशत आज भी जारी है। शुक्रवार रात कंजिया सिंहपुर गांव के बाहरी हिस्से में देर शाम तेंदुए की दस्तक से उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के कुछ लोग मार्ग पर खड़े बातचीत कर रहे थे। तेंदुए ने गन्ने के खेत से बाहर निकल दहाड़ लगा दी। तेंदुए को सामने देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। डर से सहमे ग्रामीणों ने शोरशराबा शुरू किया। जिसपर तेंदुआ पुन: गन्ने के खेत की ओर निकल गया। आननफानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। पूर्व प्रधान शंकर राय का कहना है कि रविवार से गभिया में दुर्गा मेले का आयोजन हो रहा है। जिसमें रात भर लोगों की चहलकदमी शुरू हो जाएगी। ऐसे में तेंदुए की चहलकदमी को लेकर वन महकमे को कुछ निर्णय लेने चाहिए। नौजल्हा वन चौकी के डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके साथ ही वनकर्मियों को लगाकर निगरानी कराई जा रही है।