{"_id":"5b37db3b4f1c1b13358b99da","slug":"31530387259-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवक घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ग्राम फखरपुर मार्ग पर सुबह के समय ट्रक की टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
बड़ौत निवासी रविंद्र एवं मयंक शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कार मे सवार होकर नंगला बड़ी अपनी रिश्तेदारी मे मिलने जा रहे थे। जब वह खेकड़ा पार कर ग्राम फखरपुर मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से तेज गति के साथ आ रहे अनियंत्रित ट्रक की कार में तेज टक्कर लगी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार दोनों युवक रविंद्र एवं मयंक गंभीर घायल हो गए। सड़क दुर्घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर भाग गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच। घायलों में युवक मयंक की हालत चिंताजनक बताई है।
हादसे में चार घायल
बागपत। बढ़ाना गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में बड़ौत निवासी प्रदीप सहित तीन बच्चे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के परिवार ने बताया कि बुढ़ाना दवा लेने के लिए गए थे। वापस लौटते समय कार ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए।