{"_id":"5b1ebcfc4f1c1bf16e8b7644","slug":"31528741116-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइये, 14 को रक्तदान कर बनिये महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइये, 14 को रक्तदान कर बनिये महादानी
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइये, 14 को रक्तदान कर बनें महादानी
अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग आयोजित करेगा रक्तदान शिविर
क्रासर...
रक्तदाताओं को किया जाएगा सम्मानित, दिए जाएंगे प्रमाण पत्र
(लोगो अमर उजाला फाउंडेशन)
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान गोष्ठी भी होगी और रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला व जिला जिकित्सालय की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
एक रक्तदान, बचाए चार की जान। जिले के कई स्वैच्छिक रक्तदाता अब तक इसी स्लोगन को चरितार्थ कर तमाम लोगों की जिंदगियां बचा चुके हैं, लेकिन जिले की एक मात्र सरकारी ब्लड बैंक में कभी कभार विशेष (दुर्लभ) ब्लड ग्रुप की कमी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है। ब्लड ग्रुप %ए’ निगेटिव, ’एबी% निगेटिव व %ओ’ निगेटिव ऐसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप हैं, जो बहुत कम लोगों में पाया जाता है। ऐसे में इन ब्लड ग्रुप के खून की जरुरत पडने पर अकसर लोगों को जिले के अलावा बरेली समेत अन्य बड़े शहरों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार रक्त अभाव में कुछ लोग असमय काल के गाल में समा जातें हैं। रक्त के अभाव में किसी की जिंदगी की डोर न टूटे अमर उजाला फाउंडेशन इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देश भर में इस तरह के आयोजन कर रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इसी कमी को पूरा करने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को शहर के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने की पहल की है, ताकि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाने पाए।
00
14 जून को होगा महादान, होगी गोष्ठी
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ रक्तदान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सुबह दस बजे से 18 से 60 वर्ष की आयु के लोग रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। वहीं गोष्ठी के माध्यम से रक्तदान के विषय में व्याप्त गलत अवधारणाओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
00
पिछले कई सालों आयोजित किए जा रहे हैं रक्तदान शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पिछले कई सालों से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के अलावा पूरनपुर व बीसलपुर क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में उत्साही स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान कर जिले के लिए नजीर बन चुके हैं। इच्छुक रक्तदानी अपना रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर 9415168135 पर करा सकते हैं।
00
आप भी बनिए इस मुहिम का हिस्सा
सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अपनी भागीदारी के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम का आप भी हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से होने वाले इस रक्तदान शिविर में किया गया रक्तदान जरुरतमंदों की जान बचाने के काम आएगा। शिविर के दौरान नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्त जांच की भी सुविधा होगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतन पाल सिंह सुमन ने लोगों से स्वेच्छा से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।
---