{"_id":"5a4252eb4f1c1b96698bb3de","slug":"31514296043-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडे के हमले से किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंडे के हमले से किसान घायल
Updated Tue, 26 Dec 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
गैंडा
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर गैंडे की तलाश में हाथियों से पहुंची नेपाल की टीम
पीलीभीत/माधोटांडा। तराई के शारदा नदी पार बराही रेंज के लग्गा भग्गा क्षेत्र में सोमवार का नेपाल से पहुंचे एक गैंडे ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। इसकी सूचना पर मंगलवार को नेपाल वनविभाग की टीम ने हाथियों की मदद से उसकी खोजबीन की लेकिन गैंडे का कुछ पता नहीं चला।
गभिया सहराई निवासी विश्वजीत सोमवार को शारदा नदी पार बराही रेंज के लग्गा भग्गा से सटे खेतों में मजदूरी करने गया था। खेत में काम करते समय नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी से भटककर पहुंचे एक गैंडे ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। चूंकि विश्वजीत जुते हुए खेत में काम कर रहा था इसलिए ज्यादा घायल हो नहीं हुआ। किसी तरह बचकर भागे विश्वजीत ने इसकी सूचना लग्गा भग्गा वन चौकी के कर्मचारियों को दी। वनकर्मियों ने इसकी सूचना नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी के कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर मंगलवार को नेपाल से शुक्ला फांटा सेंक्चुरी की टीम हाथियों के साथ लग्गा भग्गा पहुंची और पूरे क्षेत्र में कांबिंग कर गैंडे की तलाश की। दिनभर चली तलाशी में भी गैंडा नहीं मिला। बराही रेंज के प्रभारी रेंजर कैलाश बाबू ने बताया कि नेपाल और बराही के जंगल सटे हुए हैं। अक्सर वन्यजीव एक दूसरे क्षेत्र में आ जाते हैं।