फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ृदिं युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन: सुरेश

ृदिं युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन: सुरेश

Wed, 19 Jul 2017 08:06 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
ृदिं युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन: सुरेश
19 पीबीटीपी 7,8
विज्ञापन

‘संगठन की मर्यादा बनाए रखें कार्यकर्ता’
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि यह एक सांस्कृतिक संगठन है, कार्यकर्ता संगठन की मर्यादा बनाए रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुओं का सम्मान बढ़ाने में संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। नगर के एक बारात घर में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वह मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन दे रहे थे। उनकी इस टिप्पणी को संगठन की छवि सुधार के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पिछले दिनों एक अंतरराष्ट्रीय अखबार में टिप्पणी छपी थी, जिसमें हिंदू युवा वाहिनी को उग्रवादी संगठन कहा गया था।
बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि कोई कार्यकर्ता यदि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया, तो उस कार्यकर्ता का कोई पक्ष नहीं करेगा। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी योगी शांतिनाथ ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश का गौरव काफी बढ़ाया है। सम्मेलन में मुरादाबाद के मंडल प्रभारी एसपी सहिं, पीलीभीत जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, बरेली जिलाध्यक्ष शोभित सक्सेना, शाहजहांपुर जिला अध्यक्ष अवनीश पाठक, बदायूं जिला अध्यक्ष अंकित ठाकुर, पीलीभीत जिला महामंत्री धर्मेंद्र मौर्य, बीसलपुर तहसील अध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी, कपिल राठौर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रूपेश शर्मा, राहुल ठाकुर और नीलेश मिश्रा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने और संचालन मीनू त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में मंडल के चारों जिलों के कार्यकर्ताओं के संगठन संबंधी कार्यकलापों की समीक्षा की गई, जिसमें स्थिति संतोषजनक पाई गई। सम्मलेन शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं ने नगर में वाहन जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का काफिला जब ईदगाह चौराहे से गुजरा तो वहां यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मी नहीं थे, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं का काफिला कोतवाली में आए और शिकायत की। बाद में पुलिस बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन


विपिन बने जिलाध्यक्ष
बीसलपुर। योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावला ने विपिन गंगवार को सेना का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकर्ताओं ने नवागत जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक महासभा ने की लाठी चार्ज की निंदा
बीसलपुर। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंगलवार को लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे वित्त विहीन शिक्षकों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की कड़ी निंदा की गई। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अमित मोहन मिश्रा, भूपेंद्र ङ्क्षसह, सुरेंद्रपाल, विवेक कुमार, सर्वेश कुमार, दृगपाल, ज्ञानेश त्रिपाठी, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed