फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या

बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
बीए के छात्र की गोली मारकर हत्या
पीलीभीत। मुड़िया रामकिसन गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष के छात्र 22 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र झम्मनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह उसका खून से लथपाि शव घर से करीब सौ मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला। उसके गोली कनपटी पर मारी गई थी। मौके पर 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजनों ने होली पर हुए विवाद को लेकर गांव के दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़िया रामकिसन गांव निवासी झम्मन लाल खेती करते है। उनके तीन बेटे देवेंद्र, रामप्रकाश और हेमंत है। मझला बेटा रामप्रकाश भोजीपुरा के एक कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार रात सवा नौ बजे राम प्रकाश के मोबाइल पर किसी का फोन पहुंचा। इसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गया। परिवारीजन उसके गांव में घूमने जाने की सोचकर सो गए। रात को रामप्रकाश तो अपने घर नहीं पहुंचा, बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मकान से सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनपटी पर गोली लगने का घाव मिला। वहीं कंधे के पास 315 बोर का तमंचा पड़ा था। खेत पर शौच करने गई एक महिला ने शव पड़ा देखने के बाद शोर मचाया। इस पर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई देवेंद्र ने गांव के अनोखेलाल और भगवंत पर होली पर हुए मारपीट के विवाद में हत्या करने का शक जाहिर किया है। उसका कहना है कि रात में इन्हीं दोनों युवकों के साथ रामप्रकाश को देखा गया था। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

000
नहीं सुनी किसी ने गोली चलने की आवाज
छात्र रामप्रकाश का शव उसके मकान से चंद कदमों की दूरी पर पड़ा मिला है। जिस खेत में शव मिला उसके आसपास कई मकान बने है। रामप्रकाश की गोली मारकर हत्या की गई है। मगर खास बात यह है कि किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कॉल करने की बात पर परिवार-संदिग्ध आमने सामने
मोबाइल पर कॉल करके घर से बुलाने की बात पर परिवार और आरोपी अनोखेलाल दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। परिवारीजन रामप्रकाश के मोबाइल पर कॉल कर बुलाने की बात कह रहे है। जबकि अनोखेलाल का कहना है कि फोन उन्होंने नहीं, बल्कि रामप्रकाश ने ही रात सवा नौ बजे किया था। इसके बाद वह उनसे मिलने भी आया। जहां खेती को लेकर बातचीत कर चला गया। इसकी डिटेल उनके मोबाइल में अभी भी है। उसका नाम गलत तरीके से लिया जा रहा है। रामप्रकाश का शव मिलने के बाद आरोपी गांव में ही मौके पर रहा।
000
सीडीआर निकलवाएगी पुलिस
छात्र रामप्रकाश की हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए पुलिस सर्विलांस टीम का सहारा लेगी। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर सुराग जुटाने के प्रयास किए गए। इसके बाद अब पुलिस ने छात्र के मोबाइल नंबर परिवारीजनों से जुटाए है। जिसकी सीडीआर निकलवाई जा रही है।
000
आत्महत्या को लेकर भी होगी जांच
पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या का ही मान रही है। इसके बावजूद गोली कनपटी पर लगने पर आत्महत्या के पहलू पर भी जांच कराई जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे?
000
परिवार में मचा कोहराम
जवान बेटे की मौत के बाद से झम्मनलाल के परिवार में कोहराम मच गया है। उनके तीनों बेटे देवेंद्र, रामप्रकाश और हेमंत अविवाहित है। पूरे दिन घर में रहने के बाद भी रामप्रकाश के चेहरे पर परिवारीजनों ने कोई शिकन तक नहंी देखी। रात में घर से निकलते वक्त भी वह ठीक था। यही कारण रहा कि रात में परिवारीजन उसके मंदिर पर जाने की बात सोचकर सो गए। जवान बेअे की मौत से मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

तहरीर के आधार पर अनोखेलाल और भगवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीडीआर निकलवाकर सुराग जुटाए जा रहे है। सीओ सिटी की अगुवाई में टीमें हत्या की छानबीन कर रही है। - रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed