फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   306 crore bridge will be built on Puranpur-Dhauri-Kanchanpur road

Pilibhit News: पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर 306 करोड़ से बनेगा पुल

Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
306 crore bridge will be built on Puranpur-Dhauri-Kanchanpur road
पीलीभीत। पूरनपुर-धौरी-कंचनपुर मार्ग पर शारदा नदी पर पुल बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। सेतु निगम यहां टू लेन पुल बनाएगा। इसके लिए 306 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

शारदा पार के निवासियों को बरसात के मौसम में 180 किलोमीटर की दूरी तय करके जनपद मुख्यालय आना पड़ता है। नदी पर पुल के अभाव में क्षेत्रवासियों को चिकित्सा, शिक्षा आदि मूलभूत सेवाओं के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। बरसात होने पर हालात बेहद खराब हो जाते हैं। गर्मियों में 300 मीटर एवं 80 मीटर लंबाई के दो पैंटून पुल पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

वर्षा ऋतु में इन्हें पुल हटा लिया जाता है। तब क्षेत्र की जनता को 180 किलोमीटर घूमकर लखीमपुर होकर जिला मुख्यालय आना होता है। पुल बनने के बाद यह दूरी मात्र 70 किलोमीटर रह जाएगी। सेतु निगम द्वारा पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण का विस्तृत प्रारंभिक आगणन तैयार कर लिया गया है। शारदा नदी पर पुल बनने से हजारा, भरतपुर, अशोकनगर, अयोध्यापुरी, चंदननगर, लक्ष्मणनगर, नेहरूनगर, रामनगर, विनोवानगर, राघवपुरी, धर्मपुरी आदि लगभग 80-85 गांव के करीब 2.50 लाख लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed