{"_id":"668c4198d70db14af30f6ff4","slug":"300-buffaloes-swept-away-seven-people-trapped-in-the-flood-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119141-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 300 भैंसें बहीं, सात लोग बाढ़ में फंंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 300 भैंसें बहीं, सात लोग बाढ़ में फंंसे
विज्ञापन
पूरनपुर। नदी किनारे के गांव ढक्काचांट के समीप गैरआबाद गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला में 300 भैंसें और एक झोंपड़़ी पानी के तेज बहाव में बह गईं। साथ ही गौढ़ी पर रहने वाले सात लोग बाढ़ में फंस गए।
बता दें कि पहले जंगलों में गौढि़यां (पशुओं को पालने का स्थान) होती थीं। बाद में वन विभाग ने गौढिय़ों को हटवा दिया। अब जंगल किनारे कुछ गौढि़यां ही बची हैं। गांव ढक्काचांट के समीप गैर आबाद गांव बिनौरा ताल्लुके गजरौला में मुजफ्फर, साहिल आदि की गौढ़ी हैं। शारदा नदी के उफनाने से यहां रखी गईं 300 भैंसें और एक झोंपड़ी पानी के तेज बहाव में बह गईं।
गौढ़ी पर रहने वाले मुजफ्फर, साहिल, सरबर, रूबान, दयाराम सहित सात लोग फिलहाल बाढ़ के पानी में फंसें हुए हैं। गांव निवासी विवेक सिंह चौहान ने इसकी सूचना तहसीलदार और हल्का लेखपाल को देकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकलवाने की मांग की। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गौढ़ी संचालकों के फंसे होने की सूचना मिली है। क्षेत्र में बचाव को लगी टीम को जानकारी दे दी गई है।