फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   26 students of Sanskrit College will also get scholarship

Pilibhit News: संस्कृत महाविद्यालय के 26 विद्यार्थियों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति

Thu, 17 Oct 2024 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
26 students of Sanskrit College will also get scholarship
पीलीभीत। शहर के दुग्धेश्वरनाथ संस्कृत महाविद्यालय में इस सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। इस बार कई वर्ष बाद यहां के 26 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ भी मिलेगा। कॉलेज में मौजूदा समय में 41 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

शहर के गौरीशंकर मंदिर के पास दुग्धेश्वरनाथ संस्कृत महाविद्यालय संचालित है। यहां पर बीते कई वर्ष से कॉलेज का संचालन जैसे-तैसे हो रहा था। प्रचार-प्रसार और संसाधन न होने के कारण यहां पर छात्र संख्या भी नहीं बढ़ पा रही थी। इसके चलते लोग इसे भूलते जा रहे थे। पिछले वर्ष कॉलेज के संचालन के लिए डॉ. तोहत्तरपाल को प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके स्तर से कॉलेज में व्यवस्थाएं सही कराई गईं। मौजूदा समय में यहां पर 41 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमेंं इस बार करीब चार साल बाद 26 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. तोहत्तरपाल ने बताया कि कॉलेज में कक्षा नौ में दो, 10 में तीन, 11 में सात और बीए में 11 विद्यार्थी हैं। आचार्य में 17 हैं। धीरे- धीरे कॉलेज में व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। कई वर्ष बाद 26 बच्चोें को छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed